नयी उमंग सामाजिक संस्था द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने और ज़रूरतमंद बच्चों की सहायता हेतु एक सराहनीय पहल की गई। संस्था ने 100 से ज्यादा छात्राओं को शैक्षणिक किट वितरित की, जिससे उन्हें पढ़ाई में सहायता मिलेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
साथ ही, गुरुकुल के 40 से ज्यादा बच्चों को नए कपड़े भेंट किए गए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान और दिल में नई उमंग की भावना जागृत हुई।
यह कार्यक्रम केवल वस्त्र और किताबें देने तक सीमित नहीं था, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी निभाने का एक प्रयास था।
“शिक्षा और सम्मान, हर बच्चे का अधिकार”
